नई दिल्ली
आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से डबल हेडर का दौर शुरू होने जा रहा है। अब अगले दो ही दिन में चार मैच हो जाएंगे। खास बात ये है कि इस दौरान आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सीएसके जैसी टीमें अपने अपने मैच के लिए मैदान में होगी। इस बीच इन मैचों का शेड्यूल क्या है, ये जान लीजिए और साथ ही इसका भी ध्यान रखिएगा कि मैच कितने बजे से शुरू होगा।
शनिवार को दिन मे पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच, शाम को दिल्ली और चेन्नई का मुकाबला
शनिवार यानी 11 अप्रैल को आईपीएल के दो मुकाबले होंगे। पहला मैच दिन का होगा, जिसमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच टक्कर होगी। ये मैच मल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। सीएसके की टीम लंबे ब्रेक के बाद अब वापस मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम ने एक भी मैच अभी तक नहीं जीता है और अंक तालिका में आखिर नंबर पर है। उम्मीद है कि ये मैच जीतकर टीम अपना खाता खोलेगी।
संडे को दिन में खेला जाएगा लखनऊ बनाम गुजरात मैच, शाम को बेंगलुरु और मुंबई का
मुकाबला
इसके बाद आएगा रविवार यानी 12 अप्रैल की तारीख। इस दिन भी दो मैच हैं। पहला मुकाबला दिन का है। इसमके एलएजसी और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच लखनऊ में होगा। इसके बाद इसी दिन शाम को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
ये रहेगा डबल हेडर में मैचों के शुरू होने का वक्त
आपको याद दिला दें कि दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगे और इसका टॉस तीन बजे होगा। शाम का मुकाबला साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। इसका मतलब ये हुआ कि दिन में तीन बजे से लेकर रात 11 साढ़े 11 बजे तक आईपीएल का रोमांच जारी रहेगा। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी काफी फेरबदल और बदलाव दिखाई दे सकता है।

More Stories
कार्डिफ वनडे में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के लिए करो-मरो मुकाबला
मेसी ने जिसे नहलाया था वही अब विश्व कप फाइनल में सामने होगा
300 वनडे पारियों में कोहली ने सचिन को इन आंकड़ों में छोड़ा पीछे