मुंबई.
आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में फिल साल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने 53 रनों का योगदान दिया। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बना दिए।
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ड ने जितेश शर्मा को LBW आउट किया। जितेश ने 9 गेंदों पर 10 रन बनाए। आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 78 रन बनाए। विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन की पारी खेली। टिम डेविड 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। फिफ्टी लगाने के बाद रजत पाटीदार आउट हो गए हैं। आरसीबी के कप्तान ने 20 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौकों के साथ ही 5 सिक्स ठोके। अब टिम डेविड का साथ देने के लिए जितेश शर्मा मैदान पर आए हैं।

More Stories
तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर की बात का किया खुलासा
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी