रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों में व्यापक फेरबदल करते हुए नए आदेश जारी किए।
1. अमित कटारिया की वापसी:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी अमित कटारिया को केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
2. मनोज कुमार पिंगुआ का कार्यभार मुक्त:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
3. मुकेश कुमार बंसल को अतिरिक्त दायित्व:
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल, जो वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

More Stories
CG राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन
सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी