जगदलपुर: जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम 108 कर्मचारियों के साथ घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेज रही है.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दरभा के चांदामेटा से ग्रामीणों से भरा वाहन कोलेग के साप्ताहिक बाजार के लिए निकला था, बाजार से थोड़ी दूर पहले वाहन खाई में गिर गया. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए.

More Stories
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान स्वीकारना हमारा दायित्व: राष्ट्रपति
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग में हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक