Sam Konstas Test Debut IND vs AUS Melbourne: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. अब दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बचे हुए दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें नाथन मैकस्वीनी को बाहर कर सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया गया है.
डेब्यू करने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे कोनस्टास
सैम कोनस्टास को अगर मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा डेब्यूटेंट की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. 26 दिसंबर को सैम कोनस्टास 19 साल 85 दिन के हो जाएंगे. कोनस्टास, पैट कमिंस (18 साल 193 दिन) और इयान क्रेग (17 साल 239 दिन) के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिला आशियाना, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य