चंडीगढ़.
पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे इन दिनों बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
जानकारी के मुताबिक, यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में नेताओं ने सरकार पर ट्रांसपोर्ट विभाग के निजीकरण का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है और कच्चे कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। यूनियन ने मांग की है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, किलोमीटर स्कीम बंद की जाए और आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लिए जाएं।
25 से 27 मई तक पूर्ण हड़ताल
आंदोलन की रूपरेखा के तहत 1 मई को गेट रैलियां, 10 मई को ट्रांसपोर्ट मंत्री के घर के बाहर धरना और 18 मई को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो 25 से 27 मई तक पूर्ण हड़ताल होगी। इस हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

More Stories
चंदौली में भारी बारिश से लबालब हुए तीन बड़े बांध, लतीफ शाह-चंद्रप्रभा से छोड़ा जा रहा पानी
Rajasthan Nikay Chunav: BJP-कांग्रेस के लिए बागी बने सिरदर्द, 9 हजार ने बीजेपी तो 8 हजार ने कांग्रेस को दी चुनौती
Punjab Voter ID: फर्स्ट टाइम वोटर बनने का मौका, 12 सितंबर तक करें आवेदन; भरना होगा Form-6