झालावाड़
कूनो से निकला चीता KP-3 राजस्थान में दस्तक दे चुका है. बारां होते हुए चीते की एंट्री झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके में हुई, जिससे ग्रामीणों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल है. गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं. वन विभाग की टीम मॉनिटरिंग कर रही है.
चंदीपुर रेंज में पहुंचा चीता
कूनो नेशनल पार्क का चीता KP-3 बारां जिले के शेरगढ़ और हरनावदाशाहजी क्षेत्र से गुजरते हुए झालावाड़ जिले की मनोहरथाना चंदीपुर रेंज में पहुंचा. शाम के समय चीते की मूवमेंट 4 ग्राम पंचायत अर्जुनपुरा, खेरखेड़ा, शोरती और चंदीपुर में देखी गई. इन गांवों से होते हुए चीता पचेटा गांव तक पहुंचा.
ग्रामीणों ने देखा चीता
आशंका जताई जा रही है कि चीता KP-3 मध्य प्रदेश के गुना जिले की ओर बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने चीते की हलचल देखे जाने की पुष्टि की है. ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं लोग सतर्क भी नजर आ रहे हैं.
वन विभाग की टीम की नजर
वन विभाग से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क की स्पेशल ट्रैकिंग टीम और मनोहर थाना वन रेंज की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं. चीते की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

More Stories
IPS पूर्ण कुमार आत्महत्या केस: एक साल बाद भी जांच अधूरी, किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं
CM योगी ने गिनाई UP की प्रगति, बोले- प्रदेश में 24 हजार से ज्यादा स्टार्टअप और 8 यूनिकॉर्न
रजिस्ट्री हुई और नामांतरण भी, मोहम्मद जावेद को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर