चंडीगढ़.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आठवीं परीक्षा फरवरी 2026 में जिन विद्यार्थियों के नतीजे री-अपीयर घोषित किए गए थे उन्हें बोर्ड द्वारा राहत दी गई है। इन विद्यार्थियों के लिए जून 2026 में फिर परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया है।
इस संबंध में बोर्ड ने पत्र जारी कर री-अपीयर वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी किया है। ये प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार 8 मई 2026 तक विद्यार्थी बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद 15 मई तक 500 रूपए लेट फीस और 22 मई तक 1500 रूपए लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय तारीख के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

More Stories
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
बाढ़ में योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 6.83 लाख लंच पैकेट व 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट बांटे
समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर