चंडीगढ़.
कनाडा में पंजाबी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार जबरन वसूली और फिरौती गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब के युवक की फोटो जारी की है।
आरोप है कि करीब 2 साल पहले कनाडा गया 20 वर्ष का प्रभजोत सिंह नामक युवक फिरौती मांगने के मामले में शामिल था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था। कनाडा पुलिस का कहना है कि सरे सहित कई अन्य इलाकों में जबरन वसूली और फिरौती मांगने की घटनाए बढ़ रही है। इस संबंध में कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला था कि प्रभजोत सिंह इन मामलों में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और बाद में उसे डिपोर्ट कर दिया गया।
वहीं, अब उसकी फोटो जारी कर लोगों से अपील की जा रही है कि अगर लोगों को उक्त युवक के बारे में जानकारी है तो वह बताएं ताकि मामले की जांच की जा सके।

More Stories
गोरखनाथ मंदिर में आहुत श्रद्धांजलि सप्ताह में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री
यूपीआईटीएस-2026 में चार दिन में ₹5,500 करोड़ के व्यापारिक समझौते
योगी सरकार में बालवाटिकाओं को मिलेगा ‘लर्निंग कॉर्नर’ का नया संसार, 966 पीएम श्री विद्यालयों में होगी आधुनिक व्यवस्था, ₹193 लाख की मंजू