October 19, 2026

FY25 में GDP ग्रोथ रेट सरकार के अनुमान से कम रहेगी! जानिए SBI ने अपनी रिपोर्ट में क्यों कही ये बात




देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की जीडीपी वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह सरकार के वित्त वर्ष 2025 के अनुमान 6.4 प्रतिशत से थोड़ा कम है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने वित्त वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर चार साल के निचले स्तर 6.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है। विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन और कमजोर निवेश के कारण विकास दर धीमी बताई गई थी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दिसंबर में कहा था कि चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.6 प्रतिशत रह सकती है।

किस गति से दौड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शोध रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार आरबीआई और एनएसओ के अनुमानों में हमेशा 0.20-0.30 प्रतिशत का अंतर रहा है। इसलिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.4 प्रतिशत का अनुमान अपेक्षित और उचित है। रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि, हमारा मानना ​​है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर नीचे की ओर झुकाव के साथ 6.3 प्रतिशत के आसपास हो सकती है।

एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तविक जीडीपी वृद्धि में मंदी और मौजूदा कीमतों पर जीडीपी के आकार में वृद्धि लगभग स्थिर रहने के बावजूद, बाजार मूल्यों पर प्रति व्यक्ति जीडीपी में चालू वित्त वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।







Previous articleओला, एथर, बजाज सब पीछे रह गए, साल के पहले हफ्ते में इस EV कंपनी ने मारी बाजी