चंडीगढ़
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार से संबंधित प्रभावी निगरानी और नियमों के कड़े कार्यान्वयन में विफलता को लेकर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और 1 मेडिकल ऑफिसर (MO) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
निगरानी और नियमों को लागू करने में रहे विफल
मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों पर लिंगानुपात में सुधार से जुड़े उपायों की प्रभावी ढंग से निगरानी न करने और संबंधित कानूनों को जमीन पर सही तरीके से लागू करने में नाकाम रहने का आरोप है। विभाग ने इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना है।
ये अधिकारी हुए सस्पेंड
एसीएम सुमिता मिश्रा द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
SMO डॉ. टीना आनंद
SMO विजय परमार
SMO सतपाल
MO प्रभा

More Stories
सारंडा में बड़ी राहत: टाटा स्टील की विजया-2 आयरन ओर माइंस को संचालन की अनुमति
पंजाब निकाय चुनाव में बड़ा झटका, 713 नामांकन खारिज; मैदान में बचे 10,096 उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ के जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, वन विभाग हुआ सतर्क