लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि दिल्ली में दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं