लंदन
दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो गया। अमेरिका की 44 वर्षीय स्टार सेरेना और उनकी डबल्स जोड़ीदार 19 साल कनाडा की विक्टोरिया एमबोको को गुरुवार को ड्रॉ से हटना पड़ा।
एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के विरुद्ध अपने सिंगल्स मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं थी। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी
सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला डबल्स मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी।
यूएस ओपन 2022 के बाद अपने पहले पेशेवर मैच में खेलते हुए सेरेना ने एमबोको के साथ मिलकर मंगलवार को निकोल मेलिचर मार्टिनेज और एरिन रूटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराया था।
क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड से होना था। सेरेना अगले हफ्ते जर्मनी में बर्लिन ओपन में युगल में खेलेंगी। उनकी जोड़ीदार के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

More Stories
तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर की बात का किया खुलासा
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी