दुर्ग। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 मार्च 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। दुर्ग जिले के निवासी ऐसे आवेदक जिसने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के माध्यम 15 फरवरी 2024 से ऑनलाइन कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के 6 शिक्षकों को चिन्हांकित किया है। दुर्ग जिले के जो आवेदक इस ऑनलाइन कोचिंग में भाग लेना चाहते है वे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप आईएएफ अग्निवीर दुर्ग कोचिंग में व्हाटसएप लिंक https://chat.whatsapp.com/

More Stories
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार