भिवानी.
पहाड़ी माता मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच अब आर्थिक पहलुओं तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में आरोपित आशीष के बैंक खाते में करीब 16 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपित इस राशि के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच तेज कर दी है। साथ ही खाते को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि जांच पूरी होने तक राशि के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बैंक खाते में जमा राशि का मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण से कोई संबंध है या नहीं। इससे पहले पुलिस आरोपी की निशानदेही पर करीब 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के कई बर्तन बरामद कर चुकी है।
अब जांच का केंद्र बैंक खाते, वित्तीय लेनदेन और संभावित आर्थिक कड़ियों पर आ गया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपित के खातों में धनराशि किन माध्यमों से पहुंची और क्या इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भी कोई भूमिका रही है।

More Stories
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
योगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई रफ्तार, पूर्वांचल-मध्यांचल बन रहे निवेश के नए पावर सेंटर
बिजली के बिल से रोशन हुई 16 हजार महिलाओं की जिंदगी, 3500 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए