जालंधर.
जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के 66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के पास गुरुवार को सी.आई.ए. स्टाफ और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सी.आई.ए. स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इतने में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध एक गैंगस्टर गिरोह से बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
CG के CM हाउस में आज मनेगा हरेली तिहार, बस्तर से शुरू होगी भव्य तिरंगा यात्रा
Punjab Weather Update: मानसून फिर सक्रिय, 17 अगस्त तक बरसेंगे बादल; 2.5 डिग्री गिरा तापमान
GeM पर छत्तीसगढ़ की खरीदारी दोगुनी, MSE को मिले ₹1,800 करोड़ के ऑर्डर