रायपुर.
राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को बड़ी घटना हो गई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई है. घटना से मरीजों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है.
जानकारी के मुताबिक, मेकाहारा के केजुअल्टी वार्ड में दोपहर के वक्त आग लग गई. खबर फैलते ही मरीजों और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद दमकल वाहने मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आया है.
मोदहापारा पुलिस भी सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची, जिसके बाद ब्लोअर की मदद से वार्ड से धुआं हटाया जा रहा है. राहत की बात रही कि घटना में किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. समय रहते सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीं एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट के बाद आग लगने की संभावना जताई जा रही है.

More Stories
मोहला में जगमगाएंगे 1.08 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’, सेवा संकल्प अभियान का आगाज
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. ममता साहू
दीपावली से पहले लौटी खुशियाँ: महासमुंद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिले बड़े ऑर्डर।