राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया
पौधा
प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*रमेन डेका
रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्हो। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इनसे निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माता की स्मृति में या उनके सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर.प्रसन्ना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वसहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
2100 स्वदेशी ड्रोन शो से अयोध्या के आकाश में जीवंत हुई रामकथा
अयोध्या में 8 और 9 नवंबर को जनमानस के लिए खुली रहेगी विशेष प्रदर्शनी
बिहार के किसानों को झटका, कृषि योजनाओं में अनुदान घटा; अब केंद्र की मदद पर रहेंगे निर्भर