जबलपुर
रानी दुर्गावती की नगरी जबलपुर में आज 11 लाख पौधरोपण का ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अवसर है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अंतर्गत देशभर में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी क्रम में आज जबलपुर में 11 लाख पौधों का ऐतिहासिक पौधरोपण कर हम हरित प्रदेश के अपने संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर कम समय में सघन एवं समृद्ध हरित क्षेत्र विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है।

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी