स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिला स्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे मंत्री दिलीप जायसवाल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
अनूपपुर
राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर प्रातः 9 बजे जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल होंगे।
मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?