चंडीगढ़.
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया था। लोगों की गाड़ियां खराब हो गई थी। इसी मुद्दे पर वीरवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं नगर निगम कार्यालय के बाहर राफ्टिंग बोट लेकर पहुंचे।
कहा कि अब राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं।इसके बाद बैठक में आप ने जलभराव और टेबल एजेंडे चर्चा के लिए पेश न होने पर हंगामा किया। निगम अफसर, कर्मचारी और मशीनरी को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब मांगा। वहीं, भाजपा के मेयर सौरभ जोशी ने मुद्दा गर्माने पर अफसरों को फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि नगर निगम के अफसर बड़ी-बड़ी मशीनें होने का दावा करते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों की मशीनें हैं तो क्या धूप-बत्ती करने के लिए रखी हैं। उन्होंने अफसरों को जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी और कहा कि लोगों की परेशानी का समाधान करने के लिए कुर्सी पर बैठाया है, न कि परेशानी बढ़ाने के लिए।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं