मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं
भोपाल
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंवासा में आयोजित रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सभी बहनों को योजना के 1500 रूपये के साथ ही 250 रुपए अतिरिक्त रक्षाबंधन मनाने के लिए प्रदान किये हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सभी बहनों के जीवन में खुशियां लेकर आए तथा आने वाले सभी पर्वों को हम हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?