लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 25 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी कृषि विभाग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नवचयनित 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों, यानी कुल 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद सीएम चयनित युवाओं को संबोधित करेंगे और नवनियुक्त कार्मिकों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख आदि भी मौजूद रहेंगे।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं