नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की
लखनऊ
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए महाराजगंज और कुशीनगर में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि नेपाल में आई बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की है।

More Stories
PMCH पटना में 2500 बेड पर होगा इलाज, CM सम्राट चौधरी ने किया टावर-3 का उद्घाटन
‘अखिलेश का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा’, अनिल राजभर का सपा पर तीखा हमला
झारखंड के गोला के शकरकंद की बंगाल में धूम, दुर्गा पूजा पर रोजाना 20 ट्रक तक हो रही सप्लाई