भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खाचरौद से उज्जैन आगमन के दौरान उन्हेल रोड पर ग्राम तुमड़ावदा में सागोती माता मंदिर में पूजन कर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यात्रा के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दी।

More Stories
ग्वालियर हाईकोर्ट बार चुनाव 31 दिसंबर तक कराने के निर्देश, कोर्ट ने तय की समय-सीमा
त्योहारी सीजन में साइबर ठगों का जाल, रिटर्न-रिफंड से गिफ्ट कार्ड तक के नाम पर धोखाधड़ी
जबलपुर में तैयार होगा 12 हजार लीटर पानी ढोने वाला ‘शक्तिमान’, रेगिस्तान से नक्सल मोर्चे तक आएगा काम