रायपुर.
राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है.
पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई थीं. इसके परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर, मंत्रालय (महानदी भवन) से उनकी नई पदस्थापना का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

More Stories
दुर्ग में 4 करोड़ रुपये के वाहन सुपुर्दनामे के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी
दीपावली 2026 पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, हर घर में खुशहाली और हर मन में सद्भाव का हो उजास