दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत मेडिकल विशेषज्ञ कमेटी के माध्यम से निर्धारित पैकेज राशि नित्या साहू को शासन की ओर से 1 लाख 70 हजार 100 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। ज्ञात हो कि दुर्ग जिले की कु. नित्या साहू पिता रामकृष्ण साहू जो गुलियन बैरो सिंड्रोम (जीबीएस) संबंधी रोग से पीड़ित है। जिनका इलाज न्युरान ब्रेन स्पाइन एवं क्रिटीकल केयर अस्पताल नागपुर में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार इलाज के लिए अनुमानित राशि से अधिक राशि की आवश्कता है। नित्या के परिजन गरीब परिवार से होने के कारण इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है। उन्होंने नित्या की बिमारी की इलाज हेतु सहयोग के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये थे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की अनूठी पहल
100 से अधिक विद्यार्थियों का रक्त समूह परीक्षण, 13 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार