भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में मंगलवार को सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और नितिन नवीन के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने नबीन को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से भी नबीन को अवगत कराया।

More Stories
ग्वालियर में मंदिर के बाहर ट्रक का कहर, 15 श्रद्धालुओं की मौत
होम्योपैथिक दवाओं की खरीद में बड़ा अंतर, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
उदयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत