नई दिल्ली
इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यह मई 2027 तक चलेगी। आठ महीने तक चलने वाली इस लंबी लीग में पारंपरिक होम-एंड-अवे प्रारूप की वापसी होगी। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी के बाद आईएसएल का आयोजन सीमित अवधि में सिंगल-लेग प्रारूप में किया गया था।
2026-27 का सत्र क्लब-नेतृत्व वाले नए दौर में खेला जाएगा। इस दौरान आठ महीने की प्रतियोगिता में कुल 163 मैच निर्धारित किए गए हैं। आगामी सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी क्लब द्वारा आवश्यक नियामकीय शर्तें पूरी करने और जरूरी मंजूरियां हासिल करने पर निर्भर करेगी।
चर्चिल ब्रदर्स को किया जाएगा शामिल
चर्चिल ब्रदर्स को जमशेदपुर एफसी की जगह शामिल किया जाना है। आईएसएल पारंपरिक राउंड-रॉबिन और होम-एंड-अवे प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा।
वही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का स्थान भी मिलेगा। प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी, जिसमें शीर्ष छह टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। लीग में 13 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

More Stories
भारत की नई T20 रणनीति: 226 रन का लक्ष्य चेज कर टीम इंडिया ने दिखाया दम
भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
CM विजय ने पैरा एथलीट मनीषा को दिए ₹30 लाख, बोले- उनकी कामयाबी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा