लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के उपरांत मोहसिन रज़ा जी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उनके शासकीय आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मोहसिन रज़ा जी ने आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहनता से चर्चा हुई।
मोहसिन रज़ा जी ने मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि आयोग पूरी निष्ठा के साथ समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता करें, अपने क्षेत्रों में मिलकर कार्यक्रमों को जनभागीदारी का स्वरूप दें: मुख्यमंत्री योगी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार