September 28, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत किया पौधा रोपण




रायपुर :राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बालोद प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी स्व. श्रीमती चंपावती डेका के नाम पर मौलश्री का पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।







Previous articleराज्यपाल डेका ने किया दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर और हितग्राहियों को चेक का वितरण