रायपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।
राष्ट्रपति मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया। पहाड़ी मैना राज्य की प्राकृतिक पहचान का प्रतीक है, वहीं कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा और हस्तकला का प्रतिनिधित्व करती है।

More Stories
रामसर के सीमावर्ती गांवों में मतीरे की बंपर पैदावार, किसानों को मिल रहा सहारा
जयपुर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली, डीजीपी ने हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए किया रवाना
अरवल के किसानों को रबी फसलों के बीज पर मिलेगा 65% अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू