रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार बनते ही भाजपाई अपना मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की काली खेल में जूट गये है। जनवरी 2024 में हुआ राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में भारी गड़बड़ियां और घोटाला हुआ है। साय सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने अपने करीबियों को नियुक्त करने के लिए भारी भरकम लेनदेन किया है भ्रष्टाचार कर योग्य उम्मीदवारों के अधिकारो का हनन किया है। राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ पटवारी संघ ने परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ियां होने की शंका जाहिर की हैं. परीक्षा की जांच कराने की मांग की है।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा में सरगुजा से ही 27 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन होना एक बड़ा हेरफेरी घोटाला और लेनदेन को उजागर कर रहा है। इस पूरी शिकायत की पारदर्शी तरीके से सीबीआई की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के लिये राजस्व मंत्री को हटाया जाए।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की अनूठी पहल
100 से अधिक विद्यार्थियों का रक्त समूह परीक्षण, 13 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार