अहिवारा। अहिवारा नगर पालिका द्वारा ऐसे भवन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, जिन्होंने करोड़ों की इमारतें तो बना लीं लेकिन भवन अनुज्ञा एवं विकास शुल्क जमा नहीं किया। नगर पालिका द्वारा ऐसे लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।
अब इन अवैध निर्माणकर्ताओं का चिन्हांकन कर उनके बिजली कनेक्शन काटने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विशेष रूप से उन निर्माणकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कर चुके हैं।
नगर पालिका पर पहले से ही विद्युत विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया और अधिभार है। इस स्थिति में अवैध निर्माण करने वालों को विद्युत कनेक्शन देना अनुचित और नुकसानदायक है।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के राजस्व हित की रक्षा के लिए यह कार्यवाही आवश्यक है। आगे भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान: लोगों को मिल रहा जनकल्याण योजनाओं का सीधा लाभ
नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला