रांची
झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवैध रूप से हैक कर लिया है। इस मामले में मंत्री के आप्त सचिव मनोरंजन कुमार ने राजधानी रांची के साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आज बताया कि मंत्री के इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक अकाउंट से किसी अनजान व्यक्ति द्वारा गैरकानूनी संचालन किया जा रहा है, जिससे मंत्री की निजता और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि संबंधित अकाउंट्स को तुरंत बंद किया जाए और दोषी व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
पटना मेट्रो को 628 करोड़ की सब्सिडी, निर्माण कार्य में आएगी तेजी
यूपी में 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, टॉप 5% छात्राओं की तैयार हो रही सूची
चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार