पंजाब
पंजाब सरकार द्वारा लगातार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब पहली बार पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में 725 स्पेशल एजुकेटर भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए 21 जुलाई तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि प्राइमरी कैडर के 393 पदों और मास्टर कैडर के 332 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैबिनेट में 4000 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। इसके पहले चरण में 725 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसका लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 47 हजार से अधिक बच्चों को होगा। पंजाब सरकार के इस कदम को इनक्लूसिव एजुकेशन की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दी गई है और डेढ़ महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की बात कही जा रही है।

More Stories
योगी सरकार ने लॉन्च किया ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ का आधिकारिक पोर्टल
क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री
आजमगढ़: योगी सरकार की पुलिस की संवेदनशील पहल, अनाथ हुए बच्चों को जिले के सभी पुलिसकर्मी अपने वेतन से देंगे सहायता