चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान पर बहस के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया जब मंत्री तरुणप्रीत सिंह नशे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे थे और आप नेता कांग्रेस नेताओं पर चिट्टा बेचने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान विधायक जूनियर अवतार हेनरी भड़क गए और गाली-गलौज कर दी, जिसके बाद सदन का माहौल बिगड़ गया।
प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों से अपील की कि वे किसी के निजी जीवन और परिवार पर जुबानी हमला न करें। बाजवा ने कहा कि किसी के परिवार पर चिट्टे का आरोप लगाना गाली-गलौज से भी बड़ा है, जिस पर डिप्टी स्पीकर ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की।
इस पर जूनियर अवतार हेनरी ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने गाली-गलौज की थी। प्रताप सिंह बाजवा ने डिप्टी स्पीकर से रिकॉर्ड की जांच करने की अपील की और कहा कि दोनों पक्षों द्वारा गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया जा रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार
सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय