May 7, 2026

तेलकटवा गिरोह का आतंक: होटल संचालक के पिता को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच, गिरफ्तारी का दावा

मोतिहारी

मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदम चौक स्थित न्यू चंडीगढ़ ढाबा पर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो होटल संचालक चूटू सिंह के पिता थे।

जानकारी के अनुसार उपेंद्र सिंह देर रात ढाबा पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रक से तेल चोरी कर रहे हैं। उन्होंने लाठी लेकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच किनारे सक्रिय तेलकटवा गिरोह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ दिन पहले मेहसी थाना क्षेत्र में भी ट्रक से तेल चोरी के दौरान विरोध करने पर एक बच्चे को गोली मार दी गई थी।

कोटवा थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार बिक्की ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तेलकटवा गिरोह मुजफ्फरपुर क्षेत्र से सक्रिय है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।