गृह मंत्री के हाथ में प्रदेश की कानून व्यवस्था उन्हीं के मौजूदगी में भाजपा के कार्यकर्ता कानून तोड़ रहे
रायपुर। भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का यह कैसा विरोध प्रदर्शन है नेता प्रतिपक्ष के बंगले के दरवाजा को तोड़कर भाजपा कार्यकर्ता घुसने की कोशिश कर रहे थे। गृह मंत्री विजय शर्मा भीड़ का नेतृत्व करते है और भीड़ नेता प्रतिपक्ष के बंगला में तोड़-फोड़ की कोशिश करती है और पुलिस दबाव में मूकदर्शक बने रहती है। गृह मंत्री के हाथ में तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है हर नागरिक की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और उन्हीं के मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता कानून तोड़ रहे थे। प्रदेश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने जो संविधान की शपथ ली है उस प्रतिज्ञा को भी तार-तार किया है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तत्काल विजय शर्मा को गृह मंत्री के पद से हटाये।

More Stories
विशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान: लोगों को मिल रहा जनकल्याण योजनाओं का सीधा लाभ