हरियाणा
हरियाणा में 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई, जो कि पांच किलोमीटर गहराई में थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले रोहतक में देर रात 12:46 बजे भूकंप के झटके लगे थे।
इस सप्ताह में आज चौथी बार हरियाणा की धरती हिली है। कल रात में भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक का क्षेत्र था।
भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली एनसीआर में हाल ही में यह लगातार चौथा भूकंप है। इससे लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले 11 जुलाई को, दिल्ली-एनसीआर के निवासियों ने हरियाणा के झज्जर जिले में आए 3.7 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए थे। इससे ठीक एक दिन पहले इसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया था।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर दायरे में रिक्टर स्केल पर 2.5 से अधिक तीव्रता के चार भूकंप रिकॉर्ड किए गए। 10 जुलाई को झज्जर में दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप आए। पहला सुबह 9:04 बजे जबकि दूसरा 9:06 बजे लोगों ने महसूस किए। अगले दिन 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

More Stories
ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट हुए भारतीयों की फ्लाइट दिल्ली पहुंची, पंजाब सरकार ने भेजे वाहनों से किया इंतजाम
परिवहन विभाग का संवेदनशील डेटा निजी DBA के हवाले, दलालों से मिलीभगत के आरोप
लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर: 18 की मौत, बिजली व्यवस्था ठप