रांची
झारखंड में बारिश का दौर खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी शुक्रवार से राज्य भर में मौसम साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कल यानी शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बना निम्न दबाव अब कमजोर होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चुका है, जिससे बारिश की संभावना भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के चैनपुर में 204 मिमी दर्ज की गई। पलामू में 158.2 मिमी, हजारीबाग में 82 मिमी और देवघर में 81 मिमी बारिश हुई।
राजधानी रांची में सिर्फ 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1 जून से 15 जुलाई तक झारखंड में कुल 565.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 68% ज्यादा है।

More Stories
सुरक्षा, कार्रवाई और त्वरित न्याय से महिला सुरक्षा में यूपी बना नंबर-1
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: धर्म स्वातंत्र्य और नई विधेयकों का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए वरदान
भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है बलिदानियों का त्याग: मुख्यमंत्री