रांची
24 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 24 जुलाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची आ जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को दिन के 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक मुख्यमंत्री रांची आएंगे। वहीं, बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में है। वह सर गंगा राम अस्पताल में इलाजरत अपने पिता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की देखरेख के लिए वहां रुके हुए हैं।

More Stories
पंजाब में चुनावी बिगुल! नशा बना सबसे बड़ा मुद्दा, BJP समेत दलों ने तैयार किया मास्टरप्लान
पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में एक मंच पर आएंगे विरोधी खेमे, चन्नी बोले- सचिन पायलट की अगुवाई में लूंगा हिस्सा
यूपी के 49 पीएमश्री स्कूलों को मिलेंगे ₹20-20 हजार, पढ़ाई के साथ बागवानी सीखेंगे बच्चे