भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल जिले में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो श्रमिकों मुकेश बैगा एवं महिपाल बैगा के दबने से हुए निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्र समान पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
बरगी हादसे का दुखद अंत: 48 घंटे बाद मिले कामराज और मासूम मयूरन के शव
मंत्रालय वल्लभ भवन में हुआ अल्पविराम कार्यक्रम
MP की लेडी अफसर लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर हंगामा, ‘थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट’ की मांग