May 7, 2026

जींद में 45 दिन में 16 हत्याएं, फिर भी डिप्टी स्पीकर ने की SP की सराहना

जींद 
हरियाणा के जींद जिले में पिछले डेढ़ महीने में 16 हत्याओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। इनमें से अधिकांश घटनाएं आपसी रंजिश, गैंगवार और संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही हैं। विशेष रूप से 24 जून 2025 को 24 घंटे के भीतर भिड़ताना, सफा खेड़ी और जोगेंद्र नगर में हुई तीन हत्याओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

जोगेंद्र नगर में साहिल नामक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई, जबकि उचाना के सफा खेड़ी में आपसी रंजिश के कारण एक अन्य हत्या हुई। गैंगवार की बात करें तो खरक रामजी गांव में बिंदर हत्याकांड और ऋषि लोहान हत्याकांड ने भी जिले में भय का माहौल बनाया है। हाल ही में, गुरुवार देर रात चाबरी गांव के सरपंच रोहतास की पिंडारा से रधाना गांव के बीच कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनकी पिस्तौल छीन ली और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इन मामलों में त्वरित कार्रवाई का दावा किया है, लेकिन लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए हैं।

इस बीच, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने जींद पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप कुमार की कार्यप्रणाली की सराहना की है। उन्होंने कुछ मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयासों की प्रशंसा की। डॉ. मिड्ढा ने विशेष रूप से एसपी के नेतृत्व में चल रही जांच और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों को सराहा।

स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन प्रशासन से अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जींद पुलिस ने दावा किया है कि संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।