धुरी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मान ने यहां एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। यह लाइब्रेरी 1.59 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन बरनाला में 8 नई लाइब्रेरियों को जनता को समर्पित किया था। मुख्यमंत्री मान का सपना है कि पंजाब के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने में सक्षम बनाया जाए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि आने वाले समय में और मछलियां जाल में फंसेगी। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हर गांव में खेल का मैदान बनेगा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

More Stories
हरियाणा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस ट्रांसफर की मांग, पीड़िता ने लगाई अर्जी
चमोली टनल हादसे में CG-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता
रांची में छात्रों का ‘एडमिट कार्ड आंदोलन’ तेज, अस्पताल में भी देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल जारी