यमुनानगर
यमुनानगर के गांव गुमथला में करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब गांव खंडवा के पास एक सड़क हादसे में दो और कांवड़ियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अजय और उसका साथी देवेंद्र बाइक पर सवार होकर कैथल से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए निकले थे। जब वे यमुनानगर के गांव खंडवा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। दोनों कांवड़ियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक! मशीन निकालने के लिए क्रेन से उठाना पड़ा ब्रिज
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेगी सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन
बिहार की जेलों की निगरानी व्यवस्था बदली, अब DM की जगह जज संभालेंगे जिम्मेदारी