रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों,विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

More Stories
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक: ग्रामीण परिवहन, तकनीकी शिक्षा और सहायक शिक्षकों पर लिए गए अहम फैसले
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट