भागलपुर
बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त 14 महिलाकर्मी सहित 18 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने मंगलवार को बताया कि 21 जुलाई को दूसरी सोमवारी के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के अलग-अलग थानों में किए गए प्रतिनियुक्त 14 महिला कर्मी और चार पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न शिव मंदिरों और अन्य जगहों पर लगी हुई थी। लेकिन सभी 18 पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी नहीं की और बिना सूचना के गायब रहे।
हृदयकांत ने बताया कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता, लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने की गंभीरता को देखते हुए सभी 18 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार
सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय