रांची
झारखंड की राजधानी रांची को फ्लैश चार्जिंग बस की सौगात जल्द मिलने वाली है। इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डीपीआर बनाने का निर्देश जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि फ्लैश चार्जिंग बस में 135 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। यह फ्लैश चार्जिंग वाली बस रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी और रांची शहर में भी इसका संचालन होगा। इस बस में दिव्यांगों के लिए भी सीट आरक्षित रहेगी। यह बस 15 सेकेंड चार्ज होने के बाद 40 किलोमीटर तक चलेगी। यह बस रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी। इस बस का किराया अन्य बसों से कम होगा।

More Stories
बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट
नितिन नवीन का जयपुर में संबोधन, बोले- अंत्योदय से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास