May 7, 2026

बिहार में नट गैंग से मुठभेड़: कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल

गोपालगंज

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अपराधी अजय नट के पैर में दो गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित खुद घायल अपराधी से सदर अस्पताल पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं।

अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं
जानकारी के अनुसार, घायल अपराधी अजय नट सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिंदु टोली गांव निवासी रामनाथ नट का पुत्र है। एसपी ने बताया कि अजय नट को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे गोरखपुर से गोपालगंज लाया गया।इसी बीच शनिवार की सुबह मीरगंज थाने की पुलिस अजय नट को हथियारों की बरामदगी के लिए जिगना ढाला के पास ले जा रही थी। इसी दौरान, अजय नट ने पूर्व में छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अजय नट के पैर में दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर कर घायल हो गया।

दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुख्यात अजय नट पर गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी लगभग तीन दर्जन लूट, छिनतई और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। यह कुख्यात नट गिरोह का प्रमुख सदस्य है। इससे पहले भी पुलिस उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल, पुलिस  और एसटीएफ की टीम इस नट गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।